बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के गंडानाटा और चांदवा गांव के बीच साल जंगल में हाथियों के झुंड आने से आस पास के गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों के अनुसार झुंड में 10-11 हाथियों के होने की सूचना है. (नीचे भी पढ़े)
लोगों ने कहा कि जंगल में हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है और हाथियों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि हाथियों के आने से ग्रामीण और क्षेत्र के किसान अपनी फसल और जान माल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं.




