मेदिनीनगर (पलामू) : जन समाधान कार्यक्रम में कक्षा 5 की छात्रा कृतिका कुमारी ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के समक्ष अपनी पढ़ाई से जुड़ी परेशानी रखी. मेदिनीनगर शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित बैंक कॉलोनी के पास रहने वाली कृतिका ने बताया कि हाल में हुई भारी बारिश और कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उसके घर में पानी घुस गया था. (नीचे भी पढे)
इस दौरान उसकी कॉपियां, किताबें और पढ़ाई से संबंधित अन्य जरूरी सामग्री पानी में बह गई.कृतिका ने उपायुक्त से अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कॉपी-किताब एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. बच्ची की समस्या सुनकर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को कृतिका को पठन-पाठन के लिए आवश्यक सभी सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.




