चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों बाजार में अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. बाजार में लॉटरी विक्रेता धड़ल्ले से लॉटरी टिकट बेचकर अपना जेब भर रहे हैं, वहीं क्षेत्र के शिक्षित और बेरोजगार युवा मोटी रकम पाने की चाह में रोजाना लॉटरी टिकट खरीद कर कंगाल हो रहें हैं. मिली जानकारी के अनुसार लॉटरी के इस खेल का शिकार अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग भी हो रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)
मजदूर रोजाना दिनभर मेहनत मजदूरी कर कुछ पैसे कमाते हैं और ज्यादा रूपए पाने की लालच में लॉटरी की टिकट खरीद कर रोजाना लॉटरी खेलते हैं और रूपए पाने की लालच में दिनभर की मेहनत की कमाई को भी गंवा देते हैं.चाकुलिया में धड़ल्ले से बिक रही लॉटरी के इस धंधे से स्थानीय प्रशासन अनजान हैं वहीं इस धंधे से लॉटरी विक्रेता मालामाल हो रहे हैं.











