जादूगोड़ा: झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के पिता सोनाराम सोरेन(85) का बीती रात निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल था. उनके निधन की खबर मिलते ही बाघमारा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी मिलने के बाद शोक सतप्त परिवार से माझी बाबा वीरेन टुडू, लथरो परगना, हरिपदो मुर्मू, दुर्गा चरण मुर्मू पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.(नीचे भी पढ़े)

माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि सोनाराम सोरेन काफी मिलनसार व्यक्ति थे. उनके जाने से समाज को अपूरनीय क्षति हुई है. भगवान इस समय परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे. इस अवसर पर डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू, माझी बाबा दशमत मुर्मू, माझा बाबा सुशांत हेम्ब्रम, माझी बाबा धानो मुर्मू, राम सिंह सोरेन, सुरेश सिंकू, बामिला सरदार, शत्रुध्न मुर्मू, व हुल गांवता के राम दास टुडू समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.




