बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा गांव में बीणापानी क्लब की ओर से भूमिज समाज के युवा खिलाड़ियों के लिए कल रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने फुटबाल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि फुटबॉल इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय खेल है. उन्होंने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया. डॉ गोस्वमी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे युवा खिलाड़ी खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने युवाओं से नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

डॉ गोस्वामी ने युवाओं से अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने का भी आह्वान किया. इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच डुमरडीहा व मुड़ाल टीम के बीच खेला गया, जिसमें विजेता डुमरडीहा फुटबॉल टीम को 15000 नगद राशि एवं ट्राफी और उप विजेता मुड़ाल फुटबॉल टीम को 10000 नगद राशि एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर जिला पार्षद भूपति नायक, रंजीत बाला,अशोक कर,आफताब आलम,बनविहारी साव, तपेश महापात्र राजकुमार कर, प्रह्लाद घोष, समीर सेनापति ने भी संबोधित किया. इस मौके पर कमिटी के सदस्य दुर्गा नायक, मेघलाल नायक, दुर्गा नायक, चंदन दीगर, तारापाद नायक, शंकर नायक, दीपक पातर, लालचंद नायक, सुभास नायक, अर्जुन नायक समेत अन्य उपस्थित थे.



