गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत भवन में बुधवार को ‘डाक सेवा-जन सेवा’ की भावना को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की व्यवसाय विकास पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक जमशेदपुर मंडल उदयभान सिंह, डाक निरीक्षक घाटशिला राकेश रंजन व अन्य अधिकारियों ने की. डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने कहा कि भारतीय डाक विभाग की हर सेवा आम जनता के दरवाजे तक पहुंचे इसके लिए अपनी प्रतिबद्धता सदा कायम रखनी चाहिए. तभी विभाग की बेहतर सेवा का लाभ लोगों को सदा मिलता रहेगा. डाक विभाग की लाभकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं. कहा कि पीएलआइ व आरपीएलआइ योजनाएं लोगों के लिए सुरक्षित निवेश एवं बीमा का सबसे अच्छा माध्यम हैं.(नीचे भी पढ़े)

उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मियों को किया गया सम्मानित
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह डाक कर्मियों को सम्मानित किया गया. डाक कर्मी सुकुमार सरदार, परमेश्वर भकत, करुणा महतो, आकाश गिरी, बीरेंद्र महतो, सुकुमार सरदार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर धनंजय पाल, विकोधर पाल, रमित कुमार सिंह, अमित महतो, वीरेंद्र महतो, अजय महतो, पीतांबर गोराई, करिश्मा कुमारी अन्य डाककर्मी मौजूद थे.











