चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने राज्य सरकार द्वारा दी गई साइकिल का वितरण छात्र छात्राओं के बीच किया. साइकिल पाकर विद्यार्थियों का चेहरा खुशी से खिल उठा. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार हर बच्चें को शिक्षा मिलें इस उद्देश्य से विद्यार्थियों को साइकिल उपलव्ध कराने का काम किया है.(नीचे भी पढ़े)
ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें भी साइकिल चलाकर विद्यालय पहुंचे और शिक्षित बनें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की वे रोजाना विद्यालय जाएं और शिक्षा ग्रहण कर शिक्षित बनें और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. मौके पर बीडीओ आरती मुंडा, प्रमुख धनंजय करूणामय,गौतम दास,राम बास्के,पिटला दास, गणेश दत्त, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



