चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने सोमवार को चाकुलिया स्थित अपने कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया को एक नया एंबुलेंस उपलब्ध कराते हुए विधिवत पूजा अर्चना कर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विदित हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी एवं 108 संचालित एंबुलेंस में तकनीकी कमी के कारण मरीजों हो रही परेशानी को देखते हुए एक नया एंबुलेंस उपलव्ध कराया है ताकि, मरीजों को बेहतर उपचार ससमय मिल सकें. विधायक ने कहा कि मरीजों को अस्पताल से दूसरे जगह तक पहुंचाने में हो रही देरी को देखते हुए वैसे आपात स्थिति में किसी भी मरीज की जान ना जाए एवं उसे बेहतर उपचार के लिए अच्छे अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके. इसके संदर्भ में ही तत्काल एक एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया को सौंपने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढे)
विधायक ने बताया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया को जरूरत के अनुसार और भी एंबुलेंस अपने विधायक निधि से उपलब्ध कराएंगे ताकि किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो एवं अच्छे इलाज के लिए उन्हें अगर किसी बड़े शहर जाने की आवश्यकता पड़े वहां तक पहुंच सके. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, विधायक के निजी सहायक गौतम दास, निजी सचिव विशाल बारिक,अमर हांसदा, भृति सुंदर महतो, सुजीत दास, गोपन परिहारी, राम बास्के, मनोज महतो, गौतम शर्मा, रशिद खान, गणेश दत्त समेत अन्य उपस्थित थे.



