बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पुरनापानी पंचायत स्थित बूढ़ीपुखर मौजा में वर्षों इंतजार के बाद एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने स्कूल का उद्घाटन किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि सहित अन्य उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और दीप प्रज्वलन किया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड उप प्रमुख, ग्राम प्रधान और अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
विद्यालय में इस समय 151 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है और अगले सत्र से सभी सीटें भर जाने की उम्मीद है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इतने वर्षों के इंतजार के बाद अब बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध होगी. विधायक श्री मोहंती ने कहा कि बहरागोड़ा में इस तरह के विद्यालय बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. सरकार का यह प्रयास है कि हर विद्यार्थी को उच्च शिक्षा मिले. विद्यालय के शिक्षकों में ज्योति हेम्ब्रम, आरती रानी, ऋत्विका उपाध्याय, ऋत्विका मुखर्जी, हरिप्रसाद सोरेन, कादे मार्डी, हेमंत हांसदा, भानू प्रताप आदि उपस्थित थे.











