चाकुलिया: चाकुलिया थाना में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए रविवार को उसके निवास स्थान पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 75/2024 के तहत की गई है. (नीचे भी पढ़े)
जिसमें कालिदासपुर गांव निवासी परितोष गोप नामजद अभियुक्त है. मामले में घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जारी इश्तेहार पुलिस को प्राप्त हुआ था. पुलिस ने तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार को अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर चिपकाया,ताकि आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए निर्देशित किया जा सके.



