गालूडीह: गालूडीह के महुलिया आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को चुप्पी तोड़ो अभियान चलाया गया. इस दौरान 14 किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. जल सहिया नीतू सिंह ने कहा कि समाज में माहवारी को लेकर अब भी कई भ्रांतियां और संकोच हैं. इसी कारण महिलाएं समय पर सही देखभाल नहीं कर पातीं. (नीचे भी पढ़े)
यह अभियान इन गलत धारणाओं को तोड़ने और खुले संवाद को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि माहवारी बेहद महत्वपूर्ण विषय है, इस विषय पर सिर्फ बात नहीं कार्य करने की जरूरत है. इस मौके पर एएनएम ललिता सिन्हा, सेविका उषा रानी दत्ता, सहायिका प्रतिमा सिंह, जलसहिया नीतू सिंह आदि मौजूद रहे.




