गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई गांव स्थित नवकुंज मंदिर प्रांगण में रविवार को विनय दास बाबाजी की देखरेख में चतुर्थ नवकुंज को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के सदस्य बासंती प्रसाद सिंह और सृष्टिधर महतो ने की. बैठक में चतुर्थ नवकुंज को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में परिक्रमा व तेजी से प्रचार प्रसार व परिक्रमा के दौरान सदस्यता संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी. इसके साथ ही बैठक में नवकुंज में होने वाले विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. (नीचे भी पढ़े)
बासंती प्रसाद सिंह ने बताया कि सहदेव महतो और पूर्ण चंद्र महतो द्वारा अभी तक कुल 40 कीर्तन मंडलियों से कीर्तन करने के लिए वार्ता किया गया है. उन्होंने बताया कि नवकुंज मेले में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को संचालन समिति से संपर्क करना अनिवार्य है. मौके पर पुजारी सुखदेव दास, मुखिया हरिपद सिंह, बासंती प्रसाद सिंह, सृष्टिधर महतो, बबलू महतो, पिंटू महतो, चंद्र मोहन दास, प्यारी मोहन गिरी, अतुल चंद्र महतो, बापन दास, निधु दास, हलधर दास, बुधेश्वर महतो, श्यामापद महतो जराम महतो, उमाकांत महतो, निर्मल चंद्र सिंह, विभूति महाकुड़, सुष्मिता दास, मौसमी दास, पेलाराम महतो आदि उपस्थित थे.



