चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव में शनिवार की दोपहर विगत गुरुवार की शाम से लापता गांव के बुधिया हांसदा (50) नामक व्यक्ति की लाश कुएं में तैरती हुई मिली. दरअसल शुक्रवार की दोपहर को गांव की सींगों मुर्मू नामक महिला सालखु मुर्मू के कुएं से पानी लेने गई थी. इसी दौरान महिला को कुएं में तैरती हुई लाश दिखी. (नीचे भी पढ़े)

सींगो मुर्मू ने इसकी सूचना ग्रामीण और ग्राम प्रधान राजेंद्र हांसदा को दी. ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी. सूचना पाकर थाना के एएसआई पीतांबर मंडल घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने लाश को कुएं से निकाला. लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.



