बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत के चित्रेश्वर गांव के पास पश्चिम बंगाल के मदनशोल गांव में गुरुवार को एक हिरण को ग्रामीणों ने पकड़कर पश्चिम बंगाल वन विभाग को सौंप दिया है.मिली जानकारी के अनुसार उक्त हिरण बंगाल क्षेत्र के आसपास के जंगल से भटक कर वहां पहुंचा था. (नीचे भी पढ़े)

हिरण के आने की सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी वहां पहुंचकर उक्त हिरण को रेस्क्यू कर झाड़ग्राम ले जाया गया है, जहां हिरण का उपचार जारी है. हिरण के उपचार के पश्चात झाड़ग्राम स्थित जू भेजा जाएगा. वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हिरण जंगल से भटक कर मदनशोल गांव की तरफ आ पहुंचा था और कुछ कुत्ते उसका पीछा कर रहे थे. यह देख ग्रामीण किसी तरह कुत्ते से बचाकर हिरण को पकड़ा और इसकी सूचना वन विभाग को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को हिरण सौंप दिया. लोगों ने बताया कि हिरण घायल है. उसका इलाज झाड़ग्राम में चल रहा है.



