जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के Logo को चैम्बर ने ट्रेडमार्क करा लिया है. अब सिंहभूम चैम्बर का लोगो चैम्बर का अपना अधिकृत ट्रेडमार्क हो गया है. चैंब के मानद महासचिव मानव केडिया ने उक्त जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर के व्यवसायिक, औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़ते दायरे को ध्यान में रखते हुए चैम्बर ने चैम्बर के लोगो को ट्रेडमार्क कराने का निर्णय लिया. अब सिंहभूम चैम्बर के द्वारा इसका निबंधन करा लिये जाने के बाद अगर किसी अन्य संस्था का कोई सदस्य, या कोई दूसरा व्यक्ति इस ट्रेड मार्क लोगो का उपयोग बिना चैम्बर की अनुमति के करता है तो वह गैरकानूनी होगा और वह सदस्य, संस्था या नागरिक कानूनी कार्रवाई का पात्र होगा.



