चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कांकड़ीशोल गांव में संचालित हरगौरी शॉप फैक्ट्री परिसर में मंगलवार देर रात बिजली की करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक रूपचांद मुर्मू (30 वर्ष) काकड़ीशोल निवासी था. घटनाक्रम के मुताबिक मृतक मजदूर के ऊपर बिजली का एक बड़ा पंखा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. ( नीचे भी पढ़े)
आनन फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती भी अस्पताल पहुंचे, घटना की जानकारी ली. मंगलवार को विधायक मृतक के आवास पहुंच शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया एवं दुख की इस बड़ी विपदा में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, गौतम दास, विशाल बारिक, संजय घोष, प्रणव बेरा, गणेश दत्त, विश्वजीत भोल, तापस दास, शुभम दास, सुजीत दास, हिमांगशु दास, राशिद खान समेत अन्य उपस्थित थे.



