बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के मध्य विद्यालय बामडोल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया. सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय में अनुलोम-विलोम,कपालभाति, भस्त्रिका, नौकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन जैसे विभिन्न प्राणायाम और योग आसनों का योगाभ्यास किया.विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर बेरा ने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला.(नीचे भी पढ़े)
योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए इसके शारीरिक और मानसिक लाभों पर जोर दिया. छात्रों ने अपनी योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. मौके पर शिक्षक पुलिन बिहारी कुईला, अनुप कुमार जाना, देबेंदु घोष, अनुपमा साव समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी योगाभ्यास किया गया.











