चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली में 23 मार्च को डुमरी के विधायक सह जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो कुचियाशोली चौक स्थित जेएलकेएम का मुख्य कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन करेंगे. कार्यालय उद्घाटन के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी जेएलकेएम के केन्द्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शंखदीप महतो ने दी है. श्री महतो ने बताया कि विधायक जयराम महतो को पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चाकुलिया के बिरसा चौक पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक जयराम महतो बिरसा चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे इसके पश्चात कार्यकर्ता उन्हें लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे. शंखदीप महतो ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं गांव में प्रचार प्रसार कर लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है.



