रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर के आदिवासी मित्र मंडल में आदिवासी मुंडा समाज का सरहुल (बा:) महोत्सव 2025 का आयोजन 1 अप्रैल को होगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. आयोजन समिति और कोर कमेटी की टीम के द्वारा लगातार बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है
. तैयारी को लेकर बुधवार को भी भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा परिसर में एक बैठक हुई.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में श्याम सिंह मुंडा अध्यक्ष, विजय नाग सचिव, चंद्रशेखर मुंडा उपाध्यक्ष, सुखराम मुंडा मीडिया प्रभारी, सुखलाल लागुरी प्रवक्ता, सुनील लागुरी महासचिव समेत मुनीराम सांडिल, दुर्गा चरण नाग, संदीप शंख प्रकाश सांडिल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम में करीब 48 गांव के लोग शिरकत करेंगे. जानकारी के अनुसार पूजा सुबह 8:30बजे आदिवासी मित्र मण्डल में व 9:30 बजे शोभा यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम से शुरू होगी.



