गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड की बालीजुड़ी पंचायत के पाडरापाथर मैदान में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन बुकाई सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन श्याम पद टुडू ने किया. पंचायत कमेटी के गठन के पश्चात विधायक ने सभी झामुमो के चयनित पंचायत कमेटी के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया और सदस्यों को संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई. विधायक श्री महंती ने कहा कि कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ साथ अब तक किए गये कार्यों की जानकारी लोगों को देकर ग्रामीणों को जागरूक कर संगठन से जोड़े तभी क्षेत्र में पार्टी एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगा.(नीचे भी पढ़े)
चयनित पंचायत कमिटी पदाधिकारी: अध्यक्ष, मेघराय हेंब्रम,उपाध्यक्ष प्रशांत प्रधान, युगल मांडी, सचिव जसाई मुर्मू सह सचिव श्यामल नायक, दुर्जन हांसदा, कमल नायक, कोषाध्यक्ष लाल मोहन मांडी, संगठन सचिव सुकदा हेंब्रम को बनाया गया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया शिव चरण हांसदा, मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा, मुखिया विधान चंद्र मांडी, बालीजुड़ी मुखिया कड़िया हेंब्रम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम पद टुडू, बीस सूत्री सदस्य सकिला हेंब्रम, पूर्व जिला परिषद बेलबती मुर्मू, बीस सूत्री सदस्य डोमन चंद्र मांडी, वरिष्ठ नेता लाल मांडी, मुराकाटी पंचायत नव निर्वाचित अध्यक्ष दसमत सोरेन, साहेबराम सोरेन, हरिराम सोरेन, अमर हांसदा, बिनोद बागल समेत अन्य उपस्थित थ











