
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ब्राउन सुगर और अन्य नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इसके तहत पुलिस ने भालुबासा स्लैग रोड निवासी गोगो रविदास की पत्नी पूनम मुखी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावा मानगो ब्लू बेल्स स्कूल के पास रहने वाले संदीप वाजपेयी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनके पास से नशीले पदार्थ के पुड़िया बरामद किया गया है. बताया जाता है कि उक्त महिला ही मुख्य कर्ता धर्ता था, जिसको नशा का सामान लाकर संदीप वाजपेयी लाकर देता था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.




