
चाकुलिया : बेरमो और दुमका विस सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन पार्टी के प्रत्याशी के जीत होने पर मंगलवार की शाम झामुमो कार्यकर्ताओं ने राकेश महंती, राजा बारिक, देवाशिस दास के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर जमकर आतिश बाजी की और बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच मिठाई बांट कर उप चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







