गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई नवकुंज मंदिर परिसर में रविवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलराम की स्नान यात्रा निकाली गयी. 108 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट पर पूजा अर्चना कर व कलश में जल भरकर गाजे- बाजे के साथ बिरहिगोड़ा, खड़िया कॉलोनी, हाईवे होते हुए कलश यात्रा नवकुंज मंदिर पहुंची. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद रथयात्रा के पूर्व प्रभु जगन्नाथ का देव स्नान पूरी विधि विधान से संपन्न हुआ. देवी व देवताओं को कलश में लाए गए जल से स्नान कराया गया.(नीचे भी पढ़े)
20 जून को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी: गालूडीह प्राचीन रंकणी मंदिर के पुजारी सह संस्थापक विनय दास बाबाजी की देख रेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. मान्यता है किभगवान को स्नान कराने के बाद उनकी तबीयत खराब हो जाती है. रथयात्रा के दो दिन पहले तक प्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा और प्रभु
बलराम को काढ़ा देकर रथयात्रा के लिए उन्हें तैयार किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)

फिर रथ यात्रा के दिन प्रभु श्रद्धालुओं को दर्शन देते है. पुजारी सुकदेव दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 जून को मंदिर परिसर से भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. वहीं,’बाहुड़ा रथ यात्रा’ के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ 28 जून को मंदिर लौटेंगे. मौके पर सुकदेव दास, श्यामा पद दास, गुणधर दास, माथुर सिंह, निर्मल चंद्र सिंह, बबलू महतो, मृणाल महतो, नीरज दास, बादल महतो, अजय दास आदि उपस्थित थे.











