जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए स्वर्गीय सीता देवी की पुण्यस्मृति में मोहनलाल सहरिया के सौजन्य से बारीडीह मारवाड़ी समाज ने आने-जाने वाले करीब 2500 राहगीरों के बीच बारीडीह चौक पर शर्बत एवं फ्रूट्स चाट का वितरण किया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल, मोहन लाल सहरिया,सुभाष चंद्र साह, जगदीश प्रसाद सहरिया, पवन सहरिया , सोहन सहरिया, श्रीमती नौरती देवी,बबिता सहरिया, सुभांसु, हिमांशु, विजय गुप्ता, गणेश मित्तल, अभिषेक, पप्पू ,रंजीत, गिद्दू, तुलसी, सुमित, रवि, दिलीप, संदीप, अरुण, बिपीन एवं अनेक मारवाड़ी समाज के सदस्यों ने भाग लिया.











