जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मखदमपुर फाटक के समीप सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के द्वारा राहगीरों के लिएपानी प्याऊ का उद्घाटन किया गया. संस्था का प्रमुख मानिक मलिक ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों की सेवा के लिए प्याऊ खोलागया है, जहां लोग आकर अपनी प्यास बुझा सके. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग आने जाने में किसी तरह का पानी के लिए तकलीफ
ना हो, साथ यह भी कहा कि जल ही जीवन है. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मानिक मलिक, मोतीलाल,नवीन प्रसाद ,बप्पा, देवव्रत विश्वास, सुशांत चटर्जी, लाल्टू, रितेश, विनय आदि मौजूद थे.











