चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में रोजगार नहीं मिलने से प्रखंड के विभिन्न गांवों से बेरोजगार युवाओं का लगातार अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है. रोजगार की तलाश में शनिवार को प्रखंड की बरडीकानपुर -कालापाथर पंचायत के जामिरा गांव से दुला कर्मकार, नंदीराम मुंडा, जोभी के संतोष सबर, भालुकनाला गांव के फुटा सरदार, दीपक सरदार, लुल्का सरदार, लंबू मुंडा, चुनका सरदार, रवि भुमिज, अरूण सरदार, बंकिम सरदार समेत अन्य युवा रोजगार के लिए मुंबई रवाना हुए. युवाओं ने कहा कि यहां पर उन्हें रोजगार नही मिल पा रहा था जिससे वे सभी बेरोजगार घर पर बैठे थे. कहा कि वे सभी रोजगार के लिए मुंबई जा रहें हैं वहां मेहनत मजदूरी कर 6-8 माह बाद वापस घर लौटेंगे.




