
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के जोरडीहा गांव में रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा के माल दंडछत्र माझी नायक समाज की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती उपस्थित थे. बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि समाज की वर्षों से मांग है कि समाज को एससी / एसटी में शामिल किया जाए. कहा कि अपनी मांग को लेकर समाज के प्रतिनिधि कई बार सरकार से मांग पत्र सौंप कर दर्जा दिलाने की मांग की है, परंतु अब तक किसी सरकार ने समाज को उनका हक और अधिकार देने का काम नहीं किया है. मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि समाज की मांग जायज है. कहा कि वे समाज की मांग को लेकर सरकार और संबंधित मंत्री से मिलकर मांग रखेंगे और समाज को उनके हक दिलाने का प्रयास करेंगे. बैठक में समाज के लोगों द्वारा विधायक को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मौके पर धनंजय करुणामय, समाज के सचिन नायक, भूपति नायक, प्रताप नायक, नित्यानंद नायक, बबलू नायक, सुधीर नायक, तपन नायक, रघु नायक, शिवानंद नायक, विनोद नायक समेत अन्य उपस्थित थे.








