
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया गांव में संचालित बाबा तिलका माझी पुस्तकालय सह कोचिंग सेंटर का विधायक समीर महंती ने निरीक्षण किया. इसके लिए संस्था के सदस्यों के निवेदन किया था. इस दौरान निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से बातचीत की. संस्था के सदस्यों ने विधायक को पुस्तकालय के लिए आवश्यक वस्तु और पुस्तकों की सूची संबंधित ज्ञापन सौंपा. विधायक ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे पुस्तकालय सह कोचिंग सेंटर के संचालक में वे हरसंभव सहयोग करेंगे. इस दौरान विधायक ने झरिया मे अर्ध निर्मित खेल मैदान स्टेडियम का भी निरीक्षण किया. और आश्वस्त किया कि जल्द ही विभागीय पदाधिकारी से बातचीत कर स्टेडियम का कार्य पूर्ण कराया जाएगा. इस मौके पर श्याम हांसदा, श्याम मांडी, राजु मुर्मू, अर्जुन टुडी, भीमसेन हांसदा, चंद्र मोहन टुडू,झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, अरुण बारिक, बीरबल बेरा, यदुपति राणा, नाडु माइती, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.















