चाकुलिया: बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए उत्पन्न हो रही बिजली समस्या की समाधान को लेकर विधायक समीर मोहंती ने चाकुलिया स्थित अपने कार्यालय में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं विभिन्न इलाकों में विद्युत से सबंधित कार्य कर रही एजेंसियों के साथ बैठक की. बैठक में श्री मोहंती ने सर्वप्रथम एजेंसियों को निर्देशित किया कि अविलंब 11000 के वैसे सभी तार जिसमें अभी तक केबल तार नहीं लगे हैं उन्हें अविलंब बदलने की जरूरत है, जरूरत के मद्देनजर लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाने और जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने का विधायक ने विभाग को आदेश दिया है. विधायक ने कहा इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रांसफार्मर जलने के ज्यादा से ज्यादा 48 घंटे तक इंतजार किया जा सकता है. सभी लाईन मैन विभागीय कर्मचारी के व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी है. किसी भी उपभोक्ता से विभाग के पदाधिकारी या कर्मचारी द्वारा गलत व्यवहार करने की शिकायत मिली तो वैसे कर्मचारी और पदाधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. साथ ही विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उपभोक्ताओं से अवैध वसूली पर भी रोक लगाने एवं उन पर कार्रवाई करने का विधायक ने सहायक अभियंता को आदेश दिया है. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक, विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि भृति सुंदर महतो, प्रिय गोपाल मंडल, बिस्वजीत भोल समेत अन्य उपस्थित थे.











