
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी धालभूमगढ़ ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. मनरेगा के तहत पोटो हो खेल मैदान योजना के निरीक्षण के क्रम में मजदूरों की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया और मस्टररोल की जांच की. मौके पर कार्यरत मजदूरों से भुगतान के संबध में जानकारी ली. प्रधानमंत्री आवास के निरीक्षण के क्रम में लंबित दो आवासों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया है. वहीं पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन, तहसील कचहरी, नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल और आंगनबाड़ी को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक सजल खां एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राखाल चन्द्र पाल समेत अन्य उपस्थित थे.







