चाकुलिया : घाटशिला – धालभूमगढ़ एनएच पर शनिवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांदा से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की और जा रहे स्कॉर्पियो संख्या जेएच 05डीयू1907 घाटशिला के सोनाखुन के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली. वहीं घटना के पश्चात ग्रामीणों ने धालभूमगढ़ के सेवा ही धर्म संस्था के सदस्यों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और जल्द संस्था के एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की. सूचना पाकर सेवा ही धर्म संस्था के सदस्य गुलशन कुमार घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार किया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाबांदा से स्कॉर्पियो पर सवार होकर सभी चारों सदस्य पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जा रहे थे. इसी क्रम में घाटशिला के सोनाखून के पास अचानक एक बाइक एनएच पर आ गयी. बाइक को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एनएच पर पलटने से स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग घायल हो गए.











