गालूडीह : सालबनी स्थित यामिनीकांत बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें और छठे दिन सामुदायिक विकास कार्य किये गए. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांव में जाकर जल संरक्षण और शिक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया. साथ ही, दीवार पर पेंटिंग कर जागरूक किया. इसके बाद ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में औषधीय पौधे भी लगाए. औषधीय उद्यान का निर्माण किया गया. इस दौरान आम, पपीता, नींबू, बेल, आजवाइन, एलोवेरा, बेलीफूल इत्यादि के पौधे लगाए गए. शंभु बेहरा ने विद्यार्थियों को कहा कि एनएसएस जीवन भर चलने वाली प्रकिया है. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी, प्रो श्यामली दत्ता ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया.







