
चाकुलिया : चाकुलिया के नया बजार स्थित केएनजे स्कूल के स्टेडियम के नीचे शुक्रवार को वृद्ध महिला की लाश मिली. शाम को वहां मैदान में खेल रहे युवकों ने लाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस स्टेडियम पहुंची और शव को जब्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पुटकी के रूप में की गई है. पुटकी रेल भूमि पर घर बनाकर रहती थी. विगत दिनों रेलवे द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने के पश्चात वह स्कूल की स्टेडियम के नीचे रहने लगी थी. पुटकी भिक्षाटन कर किसी तरह से जीवन-बसर करती थी.







