
जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को पलाश का आउटलेट सेंटर खोला गया. वैसे उद्घाटन जिले के उपायुक्त को करना था, लेकिन उपायुक्त ने सखी मंडल की दीदियों से आउटलेट सेंटर का उद्घाटन करवाया. जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया, कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस और जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने बताया, कि सखी मंडलों द्वारा निर्मित सभी प्रोडक्टों को टेस्टिंग मानकों पर खरा उतरने के बाद आउटलेट सेंटर खोले गए हैं.
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द ही शहर के कई इलाकों में इसके आउटलेट खोलने की कवायद की जा रही है. पीएम हाईटेक मॉल में भी सीएसआर के तहत पलाश का आउटलेट खोला जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय, सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी संस्थानों में पलाश के प्रोडक्ट का प्रयोग किया जाएगा.



