
मुसाबनी: मुसाबनी के पाथरगोड़ा फुटबॉल मैदान में पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद मूर्ति का अनावरण घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने किया. मौके पर विधायक ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने कहा कि महापुरूषों की मूर्ति स्थापित करने से सेवा करने की प्रेरणा मिलती है. युवा पंडित रघुनाथ मुर्मू के आदर्श को अपनाकर समाज और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाये. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन,जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहाली, गणेश टुडू,सुनाराम सोरेन, विराम मुर्मू, धुनु टुडू, मंगल हांसदा ,बलराम नायक समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





