जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में मैट्रिक एवं इंटर के दस उच्चतम अंक अर्जित करने वाले छात्र- छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति व चाकड़ी पंचायत के मुखिया संगीता सरदार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत के मुखिया एवं शिक्षक परिवार द्वारा नवनियुक्त शिक्षक काशीनाथ पात्रो एवं शिक्षिका सुश्री अनुश्री दास का स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रबंधन समिति के सदस्य व विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक जयहरी सिंह मुंडा ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा अपने लक्ष्य को आगे रखते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनें तथा नवनियुक्त शिक्षकों को उनकी नियुक्त पर बधाई व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व को अच्छे ढंग से निर्वहन करने को सुझाव दिया.इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राओं के अलावे प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन, पंचायत के मुखिया, सभी सहायक शिक्षक व शिक्षिका समेत प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे.



