जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. पुलिस ने मौके से टाटा मैजिक वाहन जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. 8 जुलाई की मध्यरात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लाल रंग की टाटा मैजिक में अवैध शराब की बड़ी खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है. सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक (जेएच05बीएन-2155) को रोककर तलाशी ली गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वाहन से 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर और एक कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की बरामद की गयी. पूछताछ में चालक जानूम सिंह सुंडी और खलासी सोमा पूर्ति ने बताया कि शराब की यह खेप जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से लेकर पुरुलिया में बुधराम बेसरा के घर बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस के अनुसार जब्त टाटा मैजिक भी बुधराम बेसरा का ही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन और शराब की खेप जब्त कर ली है.







