जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामलों) तोखन साहू से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर झारखंड के विकास, शहरी अधोसंरचना, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई. साथ ही विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
दिनेश कुमार ने कहा मंत्री तोखन साहू से प्रत्येक मुलाकात में सदैव उनका आत्मीय स्नेह, अपनत्व एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जो जनसेवा और संगठन के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है. इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सहयोगी उमेश रंजन साहू भी उपस्थित रहे.







