
जमशेदपुर : माओवादी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ नक्सलियों द्वारा लगातार प्रतिरोध किया जा रहा है. इसी कड़ी में 23 से लेकर 25 नवंबर तक बंदी बुलाई गई है. चार राज्यों में यह बंदी बुलाई गई है. जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा भी इस बंदी को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है. पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा ने इस बावत कहा कि बंदी के मद्देनजर तमाम ग्रामीण इलाकों विशेष बलों की तैनाती की गई है, जिसमें जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और जैप के जवान शामिल हैं. वहीं दूसरे राज्यों से सटे सीमावर्ती इलाकों में भी वहां के प्रसाशन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी निगरानी की जा रही है, ताकि नक्सली किसी भी तरीके से किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें.






