घाटशिला : इन दिनों हो रही हल्की बारिश से गोपालपुर रेलवे फाटक के समीप मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. इस कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यही आलम शहीद दिलीप बेसरा मूर्ति के सामने मुख्य सड़क पर है. हल्की बारिश होते ही इन जगहों पर जलजमाव हो जाता है. जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. यही नहीं दाहिगोड़ा हनुमान मंदिर के निकट मुख्य सड़क पर नाली का पानी बजबजाने लगता है. इन्हीं नाले की पानी से होकर लोग पूजा करने जाते हैं. इस बारे में लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट कई बार किया परंतु कोई लाभ नहीं हुआ. खास कर विद्यार्थी को विद्यालय आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.











