चाकुलिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चाकुलिया परिसर में जिला स्तरीय किशोरावस्था सम्मेलन सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि जिला स्तरीय सम्मेलन सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य आपकी ज्ञान क्षमता और पठन पाठन में विकास करना है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य ज्ञान बढ़ाने से ही बच्चों में विकास होगा. बच्चे देश के भविष्य है. सभी मन में ठान ले की सभी स्कूल जाए और शिक्षकों के बातों पर अमल करें तभी सफलता के सिखर तक पहुंच पाएंगे. कहा कि विद्यार्थी शैक्षणिक डिग्री प्राप्त कर उच्च पदों पर आएं और समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाए. (नीचे भी पढ़ें)
क्विज प्रतियोगिता में जिला के हर प्रखंड से तीन-तीन विद्यार्थी सम्मिलित हुए. वही किशोरावस्था सम्मेलन में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पांच-पांच छात्राएं और विद्यालय की वार्डेन सामिल हुए. मौके पर शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य रामनाथ सिंह, राजीव कुमार, अंकिता चंपा मुर्मू, बसंत मुंडा, विक्टर विजय सामद समेत अन्य उपस्थित थे.



