जमशेदपुर : गालूडीह थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. रविवार सुबह करीब 6:50 बजे चंद्ररेखा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर एक बड़ा हादसा टल गया. टाटा से हावड़ा जा रही ‘टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस’ के गुजरने के दौरान अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूट गया, जिससे ट्रेन बीच पुल पर ही खड़ी हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रिब्यूशन (टीआरडी) टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति को बंद कराया ताकि मरम्मत का काम सुरक्षित रूप से शुरू किया जा सके.






