चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने मंगलवार को चाकुलिया रेलवे स्टेशन परिसर पहुंच कर टेम्पो चालकों की समस्याओं का जायजा लिया. टेम्पो चालकों ने विधायक को बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा उन्हें रेलवे पार्किंग में टेम्पो खड़ा करने से रोका जा रहा है, जिससे उनके समक्ष रोज़गार का संकट उत्पन्न हो रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक समीर मोहंती ने स्टेशन मास्टर और आरपीएफ अधिकारियों के साथ वार्ता की. उन्होंने अधिकारियों से टेम्पो चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने और उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने यह भी कहा कि सभी टेम्पो चालकों को नियमानुसार रेलवे पार्किंग में वाहन खड़ा करने की अनुमति दी जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. अधिकारियों ने विधायक को मामले पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.















