चाकुलिया : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाकुलिया खंड के द्वारा मकर संक्रांति उत्सव चाकुलिया के कमारीगोड़ा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मनाया गया. इसमें खंड एवं जिला के अधिकारियों सहित 25 स्वयं सेवक उपस्थित थे. इसमें घाटशिला जिला के संघचालक लक्ष्मी नारायण दास, चाकुलिया खंड के खंड संघचालक सुभाष लोधा, चाकुलिया खंड के खंड कार्यवाह विवेकानंद लोधा, सह खंड कार्यवाह अभिजीत, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकर्ता विश्वजीत गोस्वामी मौजूद थे. गुरुवार के कार्यक्रम का बौद्धिक जुगल क्याल द्वारा दिया गया, जो जिला प्रचार प्रमुख के दायित्व पर हैं.



