बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया / संयोजिका संघ अध्यक्ष की बैठक शीतल सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक समीर महंती मुख्य अतिथि थे. सर्वप्रथम संघ की ओर से विधायक श्री महंती को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया और उनके सम्मुख माता समिति के सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं. मौके पर विधायक ने कहा कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे एवं उनकी सारी समस्याओँ से उन्हें अवगत कराएंगे. उन्होंने सभी को हर समस्या का समाधान किये जाने का आश्वासन दिया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष मदन मन्ना, संगठन सचिव रासबिहारी साव, कोषाध्यक्ष सुमित मैती, सौमित्र ओझा, क्षितीश मुंडा, राजीव गिरि, धोनू साव, राजू पातर, राजीव लेंका, सुजीत दास, मिथुन कर, सरस्वती वाहिनी (माता समिति) की ओर से सुनीता सोरेन, सोहागी सोरेन, सरस्वती बेरा, शकुंतला साहू, देवयानी दंडपाट, माती हांसदा, तुलसी सोरेन,पान मांडी, छवि बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.











