
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचे है गालूडीह भुरुडंगा निवासी परमेश्वर टुडू. उन्होंने परिवार समेत आत्मदाह करने की डीसी से अनुमति मांगी है. इसके लिए उन्होंने डीसी के समक्ष ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया है कि वे अपने परिवार के साथ गालूडीह में रहते है. उन्हें और उनके पूरे परिवार को गांव के ग्राम प्रधान सुनील कुमार टुडू ग्रामीणों के साथ मिलकर शारीरिक और मानसिंक रूप से प्रताड़ित करते है. वहीं उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी नहाने के लिए नदी जाती है तो उन्हें ग्राम प्रधान के आदमियों द्वारा धमकी दी जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके साथ ही उनके साथ छेड़खानी की जाती है. वहीं उनके बेटे सागर टुडू के साथ भी मारपीट किया जाता है. वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव से उन लोगों को बहिष्कार किया गया है. इसलिए उन्हें गांव में ना पानी भरने दी जाती है और ना ही मवेशियों को चराने दिया जाता है. इसकी जानकारी परमेश्वर ने गालूडीह थाना में किया था परंतु वहां कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसलिए वे लोग परिवार सहित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे है ताकि उन्हें आत्मदाह करने की अनुमति मिल सके.











