
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल द्वारा चलाये जा रहे मिशन दस्तक कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है. मिशन दस्तक कैंसर मिटाओं अभियान से कैंसर मरीजों को मिला जीवन दान विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए डॉक्टर ओपी आनंद ने बताया कि झारखंड सरकार के ओर से शुरू मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी उपचार योजना सभी वर्ग के वैसे लोगों के लिए शुरू की गयी है, जिसका पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख रूपये से कम हो. इस योजना का लाभ लेने के लिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि मरीज असाध्य रोग से पीड़ित है, इस योजना के लाभ के लिए मरीज को अंचल अधिकारी स्तर पर आवासीय एवं विविध आय प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होता है. इस सम्बन्ध में डॉक्टर आनंद ने बताया कि मिशन दस्तक कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है, समाज के प्रखर समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनैतिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता एवं आम जनता के सक्रिय भागीदारी से मरीजों तक सन्देश पहुंचाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मरीज तक जानकारी पहुंचाने के लिए पद यात्रा किया गया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के सहयोग से अस्पताल का अभियान उन लोगों तक पहुंचा जो बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद सरकारी सहायता नहीं ले पा रहे थे. योजना की जानकारी के अभाव में खुद को बेबस मानकर घर पर पड़े मृत्यु का इंतजार कर रहे थे. मिशन दस्तक से वैसे मरीजों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गयी जो पैसे के अभाव के कारण अपना जांच ही नहीं कर पा रहे थे, जरूरी कागजात बनाने के लिए भी अस्पताल की ओर से विशेष प्रयास और मदद पहुंचाया गया जिसका काफी सुखद परिणाम आपके सामने है. लाभान्वित होने वाले मरीजों में कोल्हान प्रमंडल के तीनो जिलों समेत संथाल परगना से भी मरीज आये है, पलामू प्रमंडल में भी मिशन दस्तक को जोर शोर से पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जिसके
लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है. इस अभियान की शुरूआत 8 माह पूर्व याननी 23 नवंबर 2022 को की गयी थी. जिसमें अब तक 45 मरीजों को ये वरदान मिल सका है.











