
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित माटिहाना के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दंपत्ति अर्णव कोनार और उनकी पत्नी पारसति घोष की मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिजन शहर पहुंचे. यहां एमजीएम अस्पताल में कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजन शव के पोस्टमार्टम के बाद साउथ कोलकाता के बेहला ले जाने की तैयारी कर रहे है. (नीचे भी पढ़े)

इधर परिजनों के बयान पर बहरागोड़ा थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. वहीं इस घटना में घायल पांच वर्षीय अंजिष्णु कोनार को टीएमएच से लेकर जाने की तैयारी की जा रही है. अंजिष्णु को हल्की चोटें आई थी. जानकारी देते हुए परिजन रामाकृष्ण दन ने बताया कि तीनों लोग कार पर सवार होकर कोलकाता से जमशेदपुर एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
उन्हें एक जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल होना था पर रास्ते में दुर्घटना हो गई. बता दे कि पेशे से केस्ट्रॉल कंपनी के रीजनल मैनेजर अर्णव और प्रोफेसर पारसति घोष अपने बेटे के साथ कोलकाता से शहर आ रहे थे. माटिहाना के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी, जिससे अर्णव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पारसति घोष की इलाज के दौरान एमजीएम में मौत हुई.




