जादूगोड़ा : पोटका प्रखण्ड अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित आसनवनी पंचायत का तिलामुंडा गांव बरसात में टापू बन गया है. झारखंड अलग राज्य के 25 साल बाद भी क्षेत्र की पांच हजार आबादी कीचड़, पानी, दल -दल सड़क से जूझ रही है, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. इधर क्षेत्र के ग्रामीण चंदन कुमार, लक्ष्मी नारायण पात्र, संजय कुमार गिरी की अगुवाई क्षेत्र के पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद बिद्युत महतो के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया. (नीचे भी पढ़ें)

यहां बताते चले कि मानसून की पहली दस्तक ने पोटका में विकास के दावे की पोल खोलकर रख दी है. आलम यह है कि इस गांव से निकलने वाली तीनों सड़के कीचड़ मय समेत जान लेवा हो गई है. पक्की सड़क न होने से गांव में एम्बुलेंस वाहन गांव में प्रवेश नहीं करता, बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते. पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद बिद्युत द्युत महतो की अनदेखी से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है. ग्रामीणों अगले चुनाव में सबक सीखने की घोषणा की है व जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश पर रोक का ऐलान कर अपने गुस्से का इजहार किया.











