चाकुलिया: बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत के कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में दौरा कर जलजमाव स्थल पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया. मौके पर टीम ने नालियों और जलजमाव स्थल पर एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों को जल जमाव होने से होने वाली बिमारियों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. (नीचे भी पढ़े)
नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार ने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं. लार्वा की जांच के लिए नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने घर घर जाकर जांच कर लोगों को जागरूक किया, कुल 6 जगह डेंगू के लार्वा मिला. उन लार्वा को नष्ट कर टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को अपने आवास के आस पास जल जमाव ना करने और समय समय पर साफ सफाई करने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर एमपीडब्ल्यू राजेन्द्र महतो, विकास महतो, नपं कर्मी असिम नाथ समेत अन्य उपस्थित थे.



